एमी वाइनहाउस ने आपा खोया

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक बकिंघमशिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वाइनहाउस ने थियेटर के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। वाइनहाउस अचानक उत्तेजित हो गईं और 'सिंड्रेला' शो के कलाकारों पर चिल्लाने लगीं। कलाकारों में हॉलीवुड अभिनेता मिकी रुर्के भी शामिल थे।
मार्लबोरफ गेट के मिल्टन कीन्स थियेटर के कर्मचारी ने उन्हें एक अलग जगह पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन तभी अभिनेत्री ने थियेटर के मैनेजर रिचर्ड पाउंड पर हमला कर दिया।
थैम्स वैली पुलिस ने एक वक्तव्य में इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात यह घटना हुई, जब अभिनेत्री ने 27 वर्षीय मैनेजर पर हमला कर दिया। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











