वाइनहाउस ने बचाई महिला की जान
कैरिबियाई द्वीप सेंट लूसिया में इन दिनों छुट्टियां मना रहीं ब्रिटेन की गायिका एमी वाइनहाउस ने समुद्रतट पर एक पर्यटक की जान बचाने का साहसिक काम किया है।
वेबसाइट 'द सन डॉट सीओ डॉट यूके' ने खबर दी है कि छुटिट्यां मनाने सेंट लूसिया पहुंचीं 39 वर्षीय लुइस विलियम्स सेलिंग की कक्षा में हिस्सा लेते वक्त पानी में गिर गईं थीं। गिरते ही वह छह फुट ऊंची लहर में फंस गईं थीं।
लहरों ने उन्हें तट से दूर एक पत्थर के करीब पहुंचा दिया, जहां वाइनहाउस अपने दोस्तों के साथ धूप का लुत्फ उठा रही थीं। किसी अनजान महिला को घायल अवस्था में देखकर वाइनहाउस उसी ओर दौड़ीं और उन्हें समुद्रतट पर लेकर उसका इलाज किया।
विलियम्स ने कहा, "मैं वाइनहाउस की सह्रदयता से प्रभावित हूं। उन्होंने मेरा दिल जीत लिया है।"
वाइनहाउस के लिए यह एक अच्छी घटना है क्योंकि कुछ दिनों पहले कुछ पर्यटकों ने उनके खिलाफ बदसुलूकी का आरोप लगाया था।
एक रेस्टोरेंट में रात का खाना खाते वक्त वाइनहाउस ने एक महिला पर पानी गिरा दिया था और फिर मांफी भी नहीं मांगी थी। इसे लेकर वहां छुट्टियां मना रहे पर्यटक वाइनहाउस से काफी नाराज थे।


Click it and Unblock the Notifications