वाइनहाउस ने जंक फूड छोड़ा
ब्रिटिश पॉप गायिका एमी वाइनहाउस ने जंक फूड से तौबा करने की ठान ली है लेकिन फिलहाल वे इससे पीछा नहीं छुड़ा पा रही हैं। तमाम कोशिश के बावजूद वाउनहाउस चीनीयुक्त स्नैक्स खाने से बाज नहीं आ रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक वाइनहाउस को मीठी चीजें बहुत पसंद हैं और फोटो सेशन के दौरान भी अक्सर उन्हें मीठी चीजें खाते देखा जाता है।
नए साल में वाइनहाउस ने मीठी चीजों और जंक फूड से तौबा करने की ठान ली है। उन्होंने कहा, "मुझे जंक फूड से प्यार है लेकिन इसके कारण मैं कई बार बीमार भी पड़ जाती हूं। अब मैं इस आदत को छोड़ने की ठान चुकी हूं। अब मैं फल और सब्जियों का सेवन करना चाहती हूं। मेरे लिए करी और तली हुई चीजें नुकसानदेह हैं। मैं यह अच्छी तरह जानती हूं और यही कारण है कि मैं इनसे निजात पाना चाहती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications