आखिर कौन थी वाइनहाउस और वो क्यों बनी तितली?

वाइनहाउस की मां ने बताया कि उनकी बेटी को उड़ना बहुत पसंद था और साथ ही जो जिंदगी को अपने तरीके से अपनी मर्जी से जीना पसंद करती थीं। मरने के बाद जरुर तितली बनी होंगी। वेबसाइट द सन डॉट यूके के मुताबिक एमी की मां जेनिस वाइनहाउस ने कहा "मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने नए जन्म में तितली बनी है क्योंकि उन्हें उड़ने की आजादी पसंद थी।"
ज्ञात हो कि एमी एक विदेशी सिंगर थीं और 2003 में उनका पहला एल्बम फ्रैंक रिलीज हुआ था जो कि अमेरिका में काफी सफल रहा और इस एल्बम के लिए उन्हें मर्करी प्राइज के लिए भी नॉमिनेट किया। इसके बाद 2006 में रिलीज हुई एल्बम बैक टू ब्लैक क को छह ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। जिसमें से पांच अवार्ड उन्हें मिले भी और एमी ने एक रात में महिला आर्टिस्ट के द्वारा सबसे ज्यादा ग्रेमी अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
2007 में एमी वाइनहाउस को बैस्ट ब्रिटिश फिमेल आर्टिस्ट के लिए ब्रिट अवार्ड मिला साथ ही 2004, 2007 और 2008 में उन्हें नॉवेलो अवार्ड मिला। पहली बार स्ट्रांगर दैन मी गाने के लिए दूसरी बार राहेब के लिए और तीसरी बार लव इज लूसिंग गेम के लिए।
23 जुलाई 2011 को एमी वाइनहाउस की अत्यधिक शराब पीने की वजह से मौत हो गई। इस साल वाइनहाउस का नाम दुनिया की 100 संगीत से जुड़ी महिलाओं में 26वें स्थान पर है। उनकी एल्बम बैक टू ब्लैक अमेरिका की 21वीं सदी की सबसे ज्यादा बिकाउ एल्बम है।
वाइनहाउस के माता पिता उनकी मौत से काफी दुखी हैं और उन्होने कहा की हमने वाइनहाउस को एल्कोहल से दूर रखने के लिए सब कुछ किया सिर्फ उन्हें घर में बंद नहीं किया। जो कि शायद कोई मां बाप नहीं कर सकते।


Click it and Unblock the Notifications