विमान में झगड़ पड़ी वाइनहाउस
विवादों में रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस हाल ही में कैरेबियाई द्वीप से लंदन लौटते समय विमान में एक सहयात्री से झगड़ पड़ी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस विमान में एक सहयात्री से इस कारण झगड़ पड़ी क्योंकि वह उन्हें अजीब निगाह से देख रहा था।
वाइनहाउस की एक मित्र ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाइनहाउस विमान में काफी उग्र हो गई थी। वह अपने पति से मिलने लंदन आ रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications