वाइनहाउस के पिता पहुंचे कैरेबियाई द्वीप
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस की शराब पीने की लत काफी बढ़ गई और इससे उनके पिता भी काफी चिंतित हैं। वाइनहाउस को नशे की लत से बचाने के लिए उनके पिता कैरेबियाई द्वीप पहुंच गए हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मादक पदार्थो से छुटकारा पाने के लिए वाइनहाउस का कैरेबियाई द्वीप में इलाज चल रहा है।
वाइनहाउस भले ही कोकीन और हेरोइन की लत से छुटकारा पाने में कामयाब रही हो लेकिन शराब से वह दूरी नहीं बना पा रही हैं। अब उनके पिता मिच उन्हें शराब की लत से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications