वाइनहाउस लौटीं अपने पति के पास
ब्रिटिश पॉप गायिका एमी वाइनहाउस अपने पू्र्व पति के साथ फिर से इंगेज हो गयी हैं। उनके पू्र्व पति फील्डर सिविल का कहना है कि अब हम दोनों फिर से एक साथ हैं।
वेबसाइट सन डॉट को डॉट यूके के मुताबिक फील्डर सिविल ने ये जानकारी दी कि इसी साल सितंबर में तलाक होने के बाद भी दोनों एक दूसरे को भूल नहीं पाये और अब फिर से एक दूसरे के साथ हैं। फील्डर कहते हैं कि उन्होने और एमी ने सेचा हे कि दोनों फिर से शादी करेंगे और फैमिली बढ़ाएंगे। उनका कहना है कि वह दोनों जल्द से जल्द बच्चे चाहते हैं।
31 साल के फील्डर के मुताबिक एमी और वह दोनों ही अपने पैरेंट्स के प्रेशर के कारण अलग हुए हैं। उनका कहना है कि अब हमारे बीच के सारे शिकवे खत्म हो चुके हैं और हम रिश्तों को फिर से बनाने के रास्ते पर हैं। हम दोनों आज भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











