एमी ने मादक पदार्थो का सेवन किया
विवादों में रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस ने इलाज के दौरान भी मादक पदार्थो का सेवन किया था।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक तस्वीर में वाइनहाउस को सिगरेट के साथ देखा गया। उनके करीबी मित्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है।
मादक पदार्थ के सेवन की आदत से छुटकारा पाने के लिए वाइनहाउस ने कैरेबियाई द्वीप में इलाज करवाया था लेकिन इलाज के दौरान भी उन्होंने कोकिन का सेवन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications