बच्चा गोद लेने की तैयारी में वाइनहाउस
विवादों में रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस इन दिनों बच्चे को गोद लेने की योजना बना रही है।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस सेंट लुसिया से बच्चे को गोद लेगी। वाइनहाउस की एक मित्र के अनुसार ब्रिटिश गायिका अपनी योजना को लेकर गंभीर है।
वाइनहाउस सेंट लुसिया में रहने वाले बच्चों की मदद भी करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications