चिकित्सक की शरण में वाइनहाउस
प्रख्यात गायिक एमी वाइनहाउस नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए एक कैरेबियाई चिकित्सक की मदद लेंगी।
शराब का सेवन व नशे की लत से जूझ रही 26 वर्षीय वाइनहाउस जब सेंट लुसिया के कैरेबियाई द्वीप में थी उस वक्त उनकी मुलाकात पीटर हिप्पोलाइट से हुई थी। वाइनहाउस उनसे बहुत प्रभावित हुई थीं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हिप्पोलाइट कहते हैं, "जब मैं ब्रिटेन आऊंगा, उन्हें नशे की आदत से उबारने की कोशिश करूंगा। इसके लिए मैं मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाऊंगा।"


Click it and Unblock the Notifications