वाइनहाउस ने पैर जला लिए
समस्याओं में घिरी ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस के सामने एक नई मुश्किल आ गई है। दरअसल, सेंट लुसिया में दोस्तों के लिए खाना बनाते वक्त गर्म पानी गिरने से उनके पैर जल गए हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया में छुट्टी मना रहीं वाइनहाउस ने दो दिन पहले अपने दोस्तों को खाने के लिए आमंत्रित किया था।
वह रसोईघर में अकेले ही दोस्तों के लिए पास्ता बना रही थीं। पास्ता के लिए पानी गरम करते वक्त अचानक पतीला नीचे गिर गया और उनके पैर बुरी तरह जल गए।
वाइनहाउस के प्रवक्ता ने कहा, "उनका जख्म गहरा नहीं है। वह अपने जख्मों को ढककर नहीं रखना चाहतीं। वह उस पर हवा लगते रहने देना चाहती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications