वाइनहाउस को पति याद आए
विवादों से घिरी रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस लंदन लौट आई हैं और अपने पति ब्लैक फील्डर सिविल से फिर सुलह करना चाहती हैं। क्योंकि वह उनसे अभी तक बेपनाह प्रेम करती हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लंबी छुट्टियां बिताकर लंदन लौटी वाइनहाउस ने कहा, "मैं कुछ भी करके अपने ब्लैक को वापस घर ले जाने आई हूं। क्योंकि मैं उनसे बेपनाह प्यार करती हूं।"
वह स्वस्थ दिखाई दे रही थीं। उसे मध्य लंदन में डांस फ्लोर पर देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











