एमी की बेस्ट फ्रैंड 13 वर्षीय किशोरी
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस ने कहा है कि जब उनके जीवन में काफी समस्याएं थीं, उस समय वह समस्याओं के समाधान के लिए 13 वर्षीया किशोरी से सलाह लेती थीं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार वाइनहाउस हाल तक मादक पदार्थो के सेवन की लत से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। इसके अलावा तलाक को लेकर भी वह समस्याओं से घिरी थीं। ऐसे समय में वह डियोने ब्रोमफिल्ड नाम की किशोरी पर सबसे अधिक विश्वास करती थी।
डियोने गायिका की सबसे अच्छी दोस्त बन गई थीं। वाइनहाउस ने कहा, "मैं हर वक्त उसके पास जाती थी और कहती थी कि मैं क्या करूं मुझे पता नहीं है। ऐसे समय में वह मुझे सलाह दिया करती थी।"
13 वर्ष 13 year old amy winehouse एमी वाइनहाउस डियोने ब्रोमफिल्ड बेस्ट फ्रैंड हॉलीवुड best friend hollywood


Click it and Unblock the Notifications