वाइनहाउस ने लिया तलाक
विवादों में रहने वाली ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस ने अपने पति ब्लेक फिल्डर सिविल से तलाक ले लिया है।
लंदन के कोर्ट में हुए तलाक के फैसले में न तो एमी ही मौजूद थी और न ही उनके पति। दोनों की नामौजूदगी में भी कोर्ट ने दोनो को तलाक दे दिया।
वाइनहाउस की तरह सिविल भी मादक पदार्थो के लत का शिकार हैं। दोनों के बीच तनाव की वजह मादक पदार्थ हैं। इसके अलावा सिविल के एक अन्य महिला से कथित संबंध भी हैं।
amy winehouse एमी वाइनहाउस तलाक ब्लेक फिल्डर सिविल हालीवुड blake fielder civil divorce hollywood london


Click it and Unblock the Notifications