वाइनहाउस की परेशानी बढ़ी
विवादों में घिरी ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके पति उनके गलत व्यवहारों को सूचीबद्ध कर रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस और उनके पति ब्लेक फिल्डर सिविल के बीच तलाक की अदालती प्रक्रिया जारी है।
सिविल ने वाइनहाइस के गलत व्यवहारों की सूची बनाई है, जिसके आधार पर वह वाइनाहउस से अधिक मुआवाजे की मांग करेंगे। इसके लिए उन्होंने एक वकील से भी संपर्क स्थापित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications