वाइनहाउस के घर में चोरी
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस के उत्तरी लंदन स्थित फ्लैट में चोरी हो गई है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार चोर फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर आए और एक फ्लेट स्क्रीन टेलीविजन, पांच गिटार और एक डिजीटल रिकार्डिग उपकरण चुरा ले गए।
तड़के चार बजे फ्लैट में दो व्यक्तियों के सेंध लगाने की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। एक सूत्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद से वाइनहाउस काफी परेशान हैं।
उन्होंने कहा, "वाइनहाउस को काफी धक्का पहुंचा है। उनके कुछ गिटार अमूल्य थे और उनसे वाइनहाउस का भावनात्मक संबंध था। उनके लौटने की तैयारी में फ्लैट की सफाई की गई थी।"
वाइनहाउस इन दिनों मादक पदार्थो से छुटकारा पाने के लिए कैरेबियन द्वीप के सेंट लुसिया में रह रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications