पति से दुखी हो एमी ने गीत लिखा
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस ने पति ब्लैक फिडलर सिविल की हरकत से दुखी होकर 'द अल्टीमेट बिट्रेयल' नामक गीत की रचना की है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जैसे ही कि गिलीन मोरिस नाम की एक महिला ने मीडिया को बताया कि वह ब्लैक के बच्चे की मां बनने वाली है, वाइनहाउस का दिल टुकड़े-टुकड़े हो गया।
एक सूत्र ने बताया कि यह समाचार सुनने के कुछ घंटे बाद वाइनहाउस स्टूडियो गईं और उन्होंने एक गीत की रचना की।
सूत्र ने कहा, "एमी सोचती थी कि उन दोनों के बीच अब भी कुछ है और एक दिन वे फिर साथ होंगे लेकिन इस समाचार ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया।"


Click it and Unblock the Notifications











