कैरेबियाई फूड की दीवानी हुई एमी

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक परिजनों और दोस्तों के काफी समझाने के बाद वाइनहाउस इस शर्त पर घर लौटने को तैयार हुई हैं कि वह अपने साथ सेंट लूसिया से एक खानसामा भी लंदन ले आएंगी।
वाइनहाउस ने इस संबंध में प्रयास भी शुरू कर दिया है। वह सेंट लूसिया के कुछ स्थानीय खानसामों को लंदन चलने के लिए मनाने में लगी हैं।
एक सूत्र ने बताया, "एमी को सेंट लूसिया का खाना बहुत पसंद है। वह अपने साथ एक खानसामा लंदन ले आना चाहती हैं जो उनके सामने ठीक वैसे ही लजीज व्यंजन परोसे जैसे वह सेंट लूसिया में खाती रही हैं।
इससे सेंट लूसिया के व्यंजनों के प्रति उनका प्यार भी बना रहेगा और दूसरे इससे उन्हें इस स्थान की याद भी नहीं सताएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
amy winehouse एमी वाइनहाउस कैरेबियाई खाना कैरेबियाई द्वीप गायिका ब्रिटेन सेंट लूसिया caribbean cuisine hollywood london singer


Click it and Unblock the Notifications