बुरी आदतों का शिकार एमी
विवादों में घिरी रहने वाली ब्रिटेन की गायिका एमी वाइनहाउस को हाल ही में व्यायाम के बाद सिगरेट का कश लेते देखा गया।
चिकित्सकों ने उन्हें धूम्रपान से पूर्ण परहेज करने को कहा है लेकिन वह इससे पीछा नहीं छुड़ा पा रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक धूम्रपान वाइनहाउस के दिल और फेफड़ों के लिए अच्छा नहीं है।
वाइनहाउस ने अपनी काया दुरुस्त करने के लिए 'वर्जिन एक्टिव' नाम के जिम में दाखिला लिया है। जिम अधिकारियों ने कहा है कि वे व्यायाम के बाद धूम्रपान करने वालों को अगले दिन ट्रेडमिल पर जाने से मना करने का फैसला कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











