एंटी एजिंग दवाएं भूल जाइए.. ये हसीना पीती है स्पर्म से बना हुआ कॉकटेल, सिर्फ इस एक चीज के लिए

American Singer Jessica Simpson: जेसिका सिंपसन अमेरिका की एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी आवाज बुलंद रखने के लिए एक ऐसी ड्रिंक का खुलासा किया है जिसके चलते हर कोई हैरान हो गया है। सिंगर ने दावा किया कि वह अपनी वोकल कॉर्ड को बेहतरीन बनाने के लिए चीनी जड़ी बूटी से बना हुआ कॉकटेल पीना चाहती है और इसमें सांप का स्पर्म होता है।
जेसिका सिंपसन ने यह भी बताया कि इस ड्रिंक के बारे में उनके वोकल कोच नहीं उनको जानकारी दी थी। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो शेयर किया है और इसमें उन्होंने इस खास ड्रिंक को लेकर बात की है। जिसको सुनने के बाद में उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं। सिंगर में बताया कि इस ड्रिंक में सांप के वीर्य भी रहते हैं।
जेसिका सिंपसन इस वीडियो में बताती है कि उन्हें इस बात की जानकारी बिल्कुल भी नहीं थी कि ड्रिंक में सांप के स्पर्म भी होते हैं। लेकिन जब उनको उनके एक दोस्त ने इसके इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट दिखाई तो वह भी हैरान हो गई थी। इस वीडियो में सिंगर ने अपने दोस्तों के बारे में बात करते हुए कहा कि "वह पूछ रहे थे, तुम क्या पी रहे हो?"
जेसिका सिंपसन ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने उनको जवाब में कहा कि यह चीनी जड़ी-बूटी जैसी चीज है।" हालांकि आपको बता दें कि सिंगर इस बात को जानकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हुई थी कि इसमें सांप का स्पर्म है। हालांकि जेसिका ने इसकी तुलना शहद के साथ में कर दी थी।
जेसिका सिंपसन ने आगे कहा कि अगर आपको अच्छा स्वर चाहिए तो आपको सांप का स्पर्म तो पीना होगा। लगातार जेसिका के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मजेदार, लेकिन फिर भी यह लापरवाह है। दूसरा यूजर लिखता है कि नया चिकन ऑफ द सी मोमेंट है।


Click it and Unblock the Notifications















