Cannes Film festival में पारदर्शी ड्रेस में पहुंचीं बेला हदीद, बेधड़क पोज देख छूटे लोगों के छक्के

Bella Hadid Cannes Film Festival: कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 से सितारों के नए-नए लुक्स सामने आ रहे हैं और कई सारे स्टार्स इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यहां पर अलग-अलग देशों से कई सारे सितारे आते हैं। बता दे कि अब फेमस अमेरिकन मॉडल बेला हदीद का लुक बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होंने इस इवेंट में आर पार दिखने वाले कपड़े से बनी हुई ड्रेस पहने रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखा दिया।
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेला हदीद ने पहली बार अपना जलवा दिखाया और वह बहुत अच्छे से इस बात को जानती थी कि उन्हें सारी लाइमलाइट कैसे अपने नाम करनी है। यहां पर उन्हें शीयर ब्राउन कलर की ड्रेस पहने हुए देखा गया और इसे हर कोई देख हैरान हो गया था। इस ड्रेस में उन्हें देखने के बाद हर कोई उन्हीं के लुक की चर्चा करने लगा।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए बेला हदीद ने Saint Laurent की शीयर ड्रेस को चुना और इस हॉल्टर नेक वाली ड्रेस को बैकलेस डिजाइन भी दिया गया। जो कि एकदम बॉडी हगिंग थी। 27 साल की बेला हदीद ने इस ड्रेस में अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया। मॉडल की यह ड्रेस की लेंथ घुटनों से नीचे तक की थी। लेकिन उनके ड्रेस के ऊपर के पोर्शन ने हर किसी को दंग कर दिया।
बेला हदीद ने इस लोक को कंप्लीट करने के लिए पीला डायमंड के ड्रॉप इयररिंग्स और दोनों हाथों में स्टेटमेंट रिंग भी पहनी हुई थी। स्मोकी आई, आईलाइनर और हैवी मसकारे के अलावा उन्होंने बेहतरीन आई मेकअप किया हुआ था। हाइलाइटर और ग्लोसी ब्राउन लिपस्टिक के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया।


Click it and Unblock the Notifications












