कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Shannen Doherty Dies Of Cancer: अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी जो की 1990 के दशक की टेलीविजन ड्रामा "बेवर्ली हिल्स, 90210" में हाई स्कूल की स्टूडेंट ब्रेंडा वॉल्श का किरदार निभा कर काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। लेकिन कई सालों से वह कैंसर से पीड़ित थी और अब उनका निधन हो गया है।
पीपल मैगजीन द्वारा रविवार 14 जुलाई को इस बात की जानकारी दी गई है कि वह 53 साल की उम्र में अब नहीं रही। मैगजीन ने डोहर्टी की पीआर लेस्ली स्लोएन से बताया कि मुझे दुख हो रहा है कि अब एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी नहीं रही। शनिवार 13 जुलाई को कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया।
एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी ने ब्रेस्ट कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में सार्वजनिक तौर पर भी बताया था। 2015 में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह इस बीमारी का इलाज करवा रही थी और 2023 में उनके ब्रेन ट्यूमर निकाला गया था। बाद में पता चला था कि उनका कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल चुका है।
एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी ने "हीथर्स" फिल्म में काम किया। जिसके बाद "90210" में मिनेसोटा की एक ऑनर रोल छात्रा ब्रेंडा के रोल को निभाकर लोकप्रियता हासिल की। इस शो में उनका डायलन मैके (ल्यूक पेरी) और केली टेलर (जेनी गर्थ) के साथ लव ट्राएंगल दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications


