धूप में बदन को तपाती बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करते हुए, 54 वर्षीय इस हसीना ने कहा, 'ड्रग्स से नहीं घटाया वजन'!

अमेरिकन एक्ट्रेस काइल रिचर्ड्स ने हाल ही में एक बिकनी फोटो शेयर की और इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'तूफान से पहले की शांति' और उनकी लिखी ये बात सच हो गई। जी हां, इस तस्वीर को शेयर करने के बाद उनके फैंस ये कयास लगाने लगे कि वजन कम करने के लिए इस एक्ट्रेस ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया है। लेकिन अपने सिक्स पैक दिखाती इस फोटो को शेयर करने के बाद अमेरिकन एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये बात कही कि वे किसी भी तरह की दवाई नहीं ले रही है ना उन्होंने कभी ली है।
हालांकि फैंस ने ना सिर्फ उन पर दवाओं के जरिए वजन कम करने का आरोप लगाया बल्कि साथ ही कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि ये सब प्लास्टिक सर्जरी का नतीजा है। इन बातों का भी खंडन करते हुए अभिनेत्री ने जवाब दिया कि उन्होंने ना कभी दवाइयां ली है और ना ही प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। उन्होंने अपने वजन को नेचुरल तरीकों से कम किया है।
टेलीविजन पर्सनालिटी और 'रियल हाउस वाइफ ऑफ बेवरली हिल्स' की स्टार काइल ने बताया कि किस तरह से उन्होंने सिक्स पैक स्लिम बॉडी पाई है। काइल ने बताया कि ये सिर्फ डाइट और एक्सरसाउज का हा नतीजा है कि उन्होंने ये स्लिम बॉडी पाई है। उन्होंने इसे पुराने तरीके से अपनाया। काइल ने बताया कि गर्मियों के दौरान वजन बढ़ने के बाद 15 जुलाई के बाद मैंने खुद से कहा कि अब बहुत हुआ। मैंने किसी भी तरह से शुगर, कार्ब्स और अल्कोहल का सेवन नहीं किया। काइल ने बताया कि शुगर, कार्ब्स और अल्कोहल में कटौती करने के वजन कम हुआ। मूल रूप से मैंने इस रूटीन को दो से तीन सप्ताह तक करने की योजना बनाई थी। एक बार जब उसने परिणाम देखना शुरू किया, तो फिर इसे आगे जारी रखने का फैसला किया। मुझे यकीन हो गया कि मैं वापिस से स्लिम हो जाउंगी।
आपको बता दें ब्रावो स्टार ने इस महीने की शुरुआत में अपने फिटनेस रूटीन की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर थी और अपने जिम दोस्तों के साथ पोस्ट-वर्कआउट मिरर सेल्फी भी शेयर की थी।
बहरहाल काइल रिचर्ड्स ने तो अपने फैंस को अपने फिट होने का राज बता दिया है लेकिन अभी तक भी उनकी इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications