Jennifer Lawrence: कांस 2023 के सभी रूल्स को किया दरकिनार, चप्पल पहन कांस पहुंची ये हीरोइन, और...

Jennifer Lawrence at Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल जो कि 16 मई से 27 मई तक फ्रांस में आयोजित हो रहा है, खूब सुर्खियों में है।
दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में इस साल हसीनाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। जहां बॉलीवुड हसीनाएं गजब ढा रही हैं वहीं हॉलीवुड हसीनाएं भी कम कमाल नहीं कर रहीं।
हाल ही में अमेरिकन एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने भी कान्स 2023 में शिरकत की। दिलचस्प बात यह थी कि इस साल रेड कारपेट पर शिरकत करने के दौरान जेनिफर लॉरेंस ने बहुत बड़ा कदम उठाया।
आमतौर पर कांस के रूल्स के मुताबिक, आउटफिट के साथ ही फुटवियर और हील्स पहने जा सकते हैं। लेकिन सारे नियमों को दरकिनार कर और अपने मुताबिक नियमों को बदल जेनिफर लॉरेंस चप्पलों में दिखीं।
जी हां, लाल रंग के बेहद खूबसूरत गाउन के साथ ही जेनिफर लॉरेंस ने काले रंग की चप्पल पहनी थी। कान्स के रेड कारपेट पर शिरकत करने के दौरान जब जेनिफर ने अपना गाउन थोड़ा सा ऊपर किया तो उनकी काले रंग की चप्पल साफ दिखाई दे रही थी।
बेहद खूबसूरती के साथ जेनिफर ने अपने आपको कान्स के रेड कारपेट के लिए कैरी किया था, लेकिन जेनिफर का यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और खूब चर्चा में है।
हालांकि जेनिफर के फैंस और ट्रोलर्स दो अलग भागों में बंट गए हैं। कोई जेनिफर की हिम्मत की दाद दे रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। वही कोई उनके इस flip-flop लुक को पसंद करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। लेकिन जेनिफर ने अपनी सुविधा के अनुसार हील्स को छोड़ चप्पल पहने की सोची।
वहीं दूसरी तरफ, ट्रोलर्स कह रहे हैं कि कान्स एक फैशन इवेंट है जहां पर फैशन को दुनिया भर में फॉलो किया जाता । ऐसे में जेनिफर लॉरेंस का चप्पल पहनना सही नहीं था।
यह पहली बार नहीं हुआ है कि इस तरह से जेनिफर लॉरेंस नजर आई हैं बल्कि 2016 में जूलिया रॉबर्ट्स भी रेड कारपेट पर नंगे पैर दिखी थीं। वहीं 2018 में क्रिस्टन स्टीवर्ट ने भी ड्रेस कोड के अगेंस्ट अपने जूते उतार अपनी सुविधा को ध्यान में रखा था।
लगता है कि अब कान्स के मैनेजमेंट को भी अपने रूल्स को लचीला बनाना होगा जिससे सेलिब्रिटीज अपनी सुविधा के अनुसार खुद को कैरी कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications











