ज्यूलरी डिजाइनर बनी एलिशिया
पॉप संगीत के क्षेत्र में धूम मचा चुकी गायिका एलिशिया कीज ने अब ज्यूलरी डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा है। स्वयं के डिजाइन गहनों की रेंज जारी करके वह ज्यूलरी डिजाइनरों की सूची में शामिल हो गई हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एलिशिया की नई कंपनी 'एके वर्ल्डवाइड' का यह पहला काम है।
एलिशिया के आभूषणों को 'द बारबर्स डॉटर्स' शीर्षक दिया है। प्रत्येक आभूषण में सकारात्मक संदेश खुदा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











