हॉलीवुड में धमाल मचा रही है 'एलिस इन वंडरलैंड'

By Neha Nautiyal

Alice in Wonderland
निर्देशक टिम बर्टन की फिल्म 'एलिस इन वंडरलैंड' अमेरिका में लगातार दूसरे सप्ताहांत सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्म बन गई है। रविवार को जारी हुए बिक्री अनुमान के मुताबिक 'एलिस इन वंडरलैंड' ने दूसरे सप्ताहांत में 6.2 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

इस तरह से इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दो सप्ताह में 20.86 करोड़ डॉलर का व्यवसाय कर लिया है। फिल्म में जॉनी डेप्प ने मैड हैटर की भूमिका की है और ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री मिया वासिकोवस्का ने एलिस की भूमिका निभाई है। इराक युद्ध पर केंद्रित फिल्म 'ग्रीन जोन' ने दूसरे सप्ताहांत में 1.45 करोड़ डॉलर का व्यवसाय कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

इस फिल्म में मैट डैमन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इन आकड़ों में 'शीज आउट ऑफ माई लीग' को तीसरा, 'रिमेम्बर मी' को चौथा, 'शटर आइजलैंड' को पांचवा और 'आवर फेमिली वेडिंग' को छठा स्थान मिला है जबकि 'अवतार' 66 लाख की व्यवसाय कर सातवें स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X