'एलिस इन वंडरलैंड' अब 3डी में
मीडिया क्षेत्र की जानीमानी कंपनी डिज्नी फिल्मकार टिम बर्टन की आगामी फिल्म 'एलिस इन वंडरलैंड' को त्रिआयामी (3डी) रूप में पेश करेगी।
कंपनी ने लॉस वेगास में शो वेस्ट सम्मेलन में कहा कि वह मार्च 2010 तक बच्चों की इस क्लासिक कहानी को आईएमएक्स 3डी और डिजिटल 3डी में पेश करेगी। इस फिल्म में जॉनी डेप्प और एन हाथवे ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
कंपनी अपनी हिट एनिमेटेड फिल्मों टॉय स्टोरी और उसके सीक्वे ल टॉय स्टोरी 2 को भी 3डी में पेश करने की योजना बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications