आप शाहरूख - सलमान - अक्षय करते रह गए....ये स्टार पहुंच गया है OSCARS!
एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्मफेयर के जश्न में अभी तक डूबा हुआ है वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा स्टार है जिसने भारत का ऑस्कर तक पहुंचाने की ठान ली है। बात हो रही है अली फ़ज़ल की।
अली फ़ज़ल इस साल एक हॉलीवुड फिल्म विक्टोरिया और अब्दुल का हिस्सा थे और इस साल ऑस्कर में इस फिल्म को दो नॉमिनेशन मिल चुके हैं। और कम से कम अली फ़ज़ल के लिए ये जश्न मनाने की बात तो है।

हमारी तरफ से अली फ़ज़ल को बधाई। उम्मीद करते हैं कि उनकी फिल्म और उनका करियर दोनों ही हॉलीवुड में झंडे गाड़े।अगर बॉलीवुड की वोे सूची देखेंगे जो भारत की ऑस्कर एंट्री थी तो कुछ फिल्में आपको चौंका देगी।
वहीं दूसरी बात जो चौंकाएगी वो ये है कि कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्में हैं जिनका नाम यहां होना चाहिए था पर नहीं थी जैसे पा, धर्म, परज़ानिया, द लंचबॉक्स, स्टैनली का डब्बा, ओमकारा, कहानी, ब्लैक और ना जाने कितनी फिल्में! हम भी हैरान रह गए थे भारत की इन आधिकारिक एंट्री की लिस्ट पर।
देखिए इस दौर के स्टार्स जो ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि इनमें से कई फिल्में ऐसी हैं जिनका भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने का कोई औचित्य नहीं था।
पर हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स से मिलवा रहे हैं जिनकी फिल्में भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नामांकित की जा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications













