भारत में कबड्डी खेलेंगे एलेक्स रीड

एक रियलिटी शो के लिए रीड की भारत यात्रा को फिल्माया जा रहा है। वह इन दिनों 'एलेक्स रीड: द फाइट ऑफ हिज लाइफ' की शूटिंग के लिए नासिक में हैं, यहां वह दो सप्ताह का समय बिताएंगे और लड़ने की विभिन्न तकनीकों को सीखेंगे। चौंतीस वर्षीय रीड अतिसार से पीड़ित हो गए थे।
वह इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि वह कबड्डी सीखने के लिए स्वस्थ हो सकेंगे या नहीं लेकिन रीड जल्दी ही स्वस्थ हो गए। उनकी नवविवाहित पत्नी प्राइस भी वेलेंटाइन्स डे के अवसर पर रविवार को उनके पास भारत पहुंचने की योजना बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











