हेविट की जिन्दगी में नया ब्वायफ्रेंड
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लव हेविट की जिन्दगी में नए पुरुष मित्र का आगमन हुआ है। हेविट इन दिनों अभिनेता-निर्देशक एलेक्स बेह के साथ प्यार का पाठ पढ़ रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने हेविट के हवाले से लिखा है, "हम एक डिनर पार्टी के दौरान मिले। हमें हमारे दोस्तों ने मिलवाया..हम साथ मिलकर खूब हंसे..वह बहुत हंसमुख हैं।"
बेह ने भी स्वीकार किया है कि वह हेविट के साथ अपने रिश्ते को गंभीरता से ले रहे हैं। बेह ने यह भी कहा कि वह इन दिनों हेविट द्वारा लिखित पुस्तक 'द डे आई शॉट क्यूपिड' भी पढ़ रहे हैं।
actress अभिनेत्री जेनिफर लव हेविट ब्वायफ्रेंड संबंध हॉलीवुड boyfriend hollywood jennifer love hewitt relationship


Click it and Unblock the Notifications
