83 की उम्र में पिता बनने वाले हैं ये हॉलीवुड सुपरस्टार, 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं गर्लफ्रैंड

Al Pacino is expecting a baby with girlfriend Noor Alfallah: हॉलीवुड के दिग्गज अल पचीनो 83 की उम्र में पिता बनने वाले हैं। उन्होंने मीडिया से शेयर किया है कि उनकी गर्लफ्रैंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट हैं और अगले महीने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
29 वर्षीय फिल्म निर्माता नूर अल्फल्लाह कथित तौर पर अप्रैल 2022 से द गॉडफादर स्टार को डेट कर रही हैं। उनके रोमांस के बारे में अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब उन्हें एक साथ डिनर करते हुए क्लिक किया गया था।
चौथी बार पिता बन रहे हैं अल पचीनो
बता दें, अल पचीनो चौथी बार पिता बनने वाले हैं। वह अपनी पूर्व प्रेमिका और अभिनय कोच जान टैरंट के साथ 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी के पिता भी हैं। वह पूर्व प्रेमिका बेवर्ली डी'एंजेलो के साथ 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया के पिता भी हैं, जिन्हें उन्होंने 1997 से 2003 तक डेट किया था। वहीं, नूर अल्फल्लाह ने इससे पहले सिंगर मिक जैगर और अरबपति निकोलस बर्गग्रेन को डेट किया था।
रॉबर्ट डी नीरो भी 79 की उम्र में बने पिता
गौरतलब है कि पिछले महीने ही, अल पचीनो के द गॉडफादर 2 के सह-कलाकार 79 वर्षीय रॉबर्ट डी नीरो ने गर्लफ्रैंड टिफ़नी चेन के साथ अपने 7वें बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम जिया वर्जीनिया चेन डी नीरो रखा है।
अल पचीनो की पॉपुलर फिल्में
ऑस्कर से लेकर एमी अवार्ड तक जीत चुके हॉलीवुड सुपरस्टार अल पचीनो ने 'द गॉडफ़ादर' सीरीज़ के अलावा स्कारफेस, सेंट ऑफ़ ए वुमन, हीट, सर्पिको, सी ऑफ़ लव, द डेविल्स एडवोकेट, द इनसाइडर, एंड जस्टिस फ़ॉर ऑल, कार्लिटोज़ वे जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











