सलमान की ट्यूबलाइट ON हुई...इधर अक्षय OFF हो गए: #CLASH फाइनल!
अक्षय कुमार आजकल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन पर कोई भी हावी नहीं हो पा रहा है। लेकिन कहते हैं ना कि दुश्मन से कोसों दूर रहने में ही भलाई होती है। खासतौर से तब, जब आप दुश्मन की ताकत का अंदाज़ा नहीं लगा पाते।
बड़ी मुश्किल से, अक्षय कुमार और शाहरूख खान का क्लैश टला था। पहले शाहरूख की जब हैरी मेट सैली और अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही थी। फिर शाहरूख की फिल्म 4 अगस्त को कर दी गई।

अब अक्षय कुमार के सर पर एक और मुसीबत आकर खड़ी हो गई है। हुआ यूं कि मशहूर हॉलीवुड फिल्म एनाबेल का अगला पार्ट भी 11 अगस्त को रिलीज़ हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद भी आ गया है।
वहीं कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ की ये चौथी फिल्म, लोगों को अभी से उत्साहित कर रही है। खासतौर से इसलिए भी क्योंकि बॉलीवुड में अच्छा हॉरर सिनेमा देखने को नहीं मिलता है।
ऐसे में अक्षय को इस फिल्म से डरने की ज़रूरत है। खासतौर से इसलिए भी क्योंकि बीते कुछ सालों में हॉलीवुड फिल्मों ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर भी अपना राज जमाना शुरू कर दिया है।
पिछले साल द जंगल बुक ने फैन को रौंद दिया है। फैन 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी जबकि द जंगल बुक ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था।
जानिए बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकीं हैं कौन सी हॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
