हिंदी का हिट गाना देने वाले अमेरिकी सिंगर का होने जा रहा डिवोर्स, एनिवर्सरी से पहले पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

वैसे तो कई ऐसे अमेरिकी सिंगर हैं जिन्हें भारत में बेशुमार प्यार मिलता है। लोग विदेशी सिंगर्स के गाने सुनना पसंद करते हैं, लेकिन एक ऐसा भी अमेरिकी सिंगर है जिसने एक नहीं बल्कि दो हिट हिंदी सॉन्ग्स दिए हैं। जी हां, यह कोई और नहीं बल्कि हैं पॉपुलर सिंगर एकॉन। एकॉन किसी पहचान के मोहताज नहीं। उनके गानों के तो लोग दीवाने है, लेकिन बता दें कि फिलहाल एकॉन जमकर चर्चाओं में आ गए हैं वह भी अपने गानों के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से।
टूटने जा रही है एकॉन की शादी
जी हां, एकॉन की निजी जिंदगी चर्चाओं में आ गई है। बताया जा रहा है कि एकॉन की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। 52 वर्षीय एकॉन की पत्नी टोमेका थायम ने 11 सितंबर को तलाक की अर्जी दी थी। बता दें कि दोनों की शादी की 29वीं सालगिरह के सिर्फ 4 दिन पहले ही उन्होंने एकॉन को तलाक देने का फैसला किया। सोर्स की मानें तो दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, लेकिन जब रिश्ता सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा था तब दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
बेटी की कस्टडी को लेकर एकॉन की पत्नी ने की ये मांग
पीपल डॉट कॉम के मुताबिक दोनों की 17 साल की बेटी जर्नी है। जिसकी कस्टडी को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं ऐसे में एकॉन की पत्नी ने संयुक्त कस्टडी की मांग की है। यानी की बच्चे पर सिर्फ एक का हक नहीं बल्कि दोनों का हक रहेगा। बच्ची की जिंदगी के फैसले भी दोनों मिलकर ले सकेंगे।
हिंदी के दो हिट गाने दे चुके हैं एकॉन
आपको बता दें कि एकॉन ने शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा-वन का हिट गाना 'छम्मक छल्लो' गाया था। यह गाना काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद एकॉन ने विशाल ददलानी और श्रुति पाठक के साथ 'क्रिमिनल' में आवाज दी। आपको बता दें कि एकॉन एक बेहतरीन सिंगर ही नहीं बल्कि, लेखक और बिजनेसमैन भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











