कैथरीन-डगलस:उम्र कोई मुद्दा नहीं

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 40 वर्षीय अभिनेत्री कहती हैं कि डगलस के साथ उनका संबंध अच्छा चल रहा है। वह कहती हैं कि उनके पति उनकी तरह करियर बनाने को उत्सुक नहीं हैं और जब वह काम के लिए बाहर जाती हैं तो डगलस घर पर रहकर उनके बच्चों नौ वर्षीय डायलन और छह वर्षीय कैरयस की देखभाल करते हैं।
वह कहती हैं कि उन्हें तब तक उम्र के फर्क का एहसास नहीं होता जब तक कि कोई उन्हें याद न दिलाए कि डगलस उनसे 25 वर्ष बड़े हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व जीटा-जोन्स और डगलस का विवाह हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री काथरीन जीटा जोंस माइकल डगलस सेलेब्रिटी हॉलीवुड catherine zeta jones celebrity hollywood michael douglas


Click it and Unblock the Notifications