28 की उम्र में पॉर्न स्टार की हुई मौत, परिवार के पास अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं पैसे, लोगों से जुटा रहे फंड

Kylie Page

Kylie Page Dies: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काइली पेज अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह 25 जून को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी। काइली नेटफ्लिक्स के चर्चित शो 'हॉट गर्ल्स वांटेड: टर्न्ड ऑन' में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं।

मौत की वजह साफ नहीं

काइली की मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इतनी कम उम्र में उनकी जान कैसे चली गई।

परिवार ने शुरू किया GoFundMe कैंपेन

काइली के परिवार ने उनकी डेड बॉडी को कैलिफोर्निया से मिडवेस्ट ले जाने और अंतिम संस्कार के खर्चों के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लिया है। इसके लिए एक GoFundMe पेज बनाया गया है, जिसमें बताया गया है कि काइली एक प्यारी बेटी, देखभाल करने वाली बहन और भरोसेमंद दोस्त थीं।

परिवार ने लिखा- 'काइली वो इंसान थी जो सभी को अपना महसूस कराती थी, चाहे आप कोई भी हों। हम उसे बहुत जल्दी खो बैठे। अब हम बस इतना चाहते हैं कि वह अपने घर मिडवेस्ट लौटें, जहां उनके अपने लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें।'

GoFundMe पेज में आगे कहा गया है कि यह सिर्फ अंतिम संस्कार की लागत के लिए नहीं है, बल्कि यह उनके परिवार को इस दुखद समय में थोड़ा राहत देने के लिए है। 'हम चाहते हैं कि उनका परिवार शांति से शोक मना सके, उन्हें इस समय बिलों या खर्चों की चिंता नहीं करनी चाहिए।'

काइली पेज का करियर

काइली पेज ने अपने करियर में 200 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम किया। वो ज्यादातर Brazzer जैसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ी रहीं। उनकी परफॉर्मेंस के लिए फैंस उन्हें खूब पसंद करते थे। Brazzer कंपनी ने भी काइली को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा- 'काइली की हंसी, दयालुता और उनके साथ की रौशनी को हम कभी नहीं भूल सकते। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: porn star
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X