वेलेंटाइन्स डे पर अकेली रहीं एडली
वेलेंटाइन्स डे के मौके पर लोकप्रिय गायिका और ग्रैमी पुरस्कार विजेता एडली और डफी अकेले ही रहीं। दोनों ने कहा है कि उनकी जिंदगी में फिलहाल कोई नहीं है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार एडली और डफी ने कहा कि दोनों ही वेलेंटाइन्स डे नहीं मनाती हैं क्योंकि दोनों ही बरसों से किसी के साथ डेट पर नहीं गईं हैं।
एडली ने कहा, "मैं वेलेंटाइन्स डे को पसंद नहीं करती हूं। जब तक मैं अकेली हूं इसका मेरे लिए कोई महत्व नहीं है।" डफी ने भी कहा कि वे प्रेम के इजहार के रूप में मनाए जाने वाले वेलेंटाइन्स डे से दूर ही रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications