हॉलीवुड सीरीज़ ‘एलियन: अर्थ’ की पहली झलक और रिलीज डेट का ऐलान, आदर्श गौरव का धमाका

By Filmibeat Desk
Adarsh Gaurav

Adarsh Gaurav Alien Earth- इंतज़ार हुआ खत्म! भारत के आदर्श गौरव की बड़ी हॉलीवुड साइंस फिक्शन सीरीज़ एलियन: अर्थ अब 12 अगस्त को FX नेटवर्क और Hulu पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस बड़ी घोषणा के साथ सीरीज़ की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसमें आदर्श गौरव को ग्रे-नीले यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है। इस लुक ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है।

भारत में इस शो को लेकर सबसे ज़्यादा उत्साहित हैं आदर्श गौरव, जो इसमें 'स्लाइटली' नाम का एक अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शो की पहली झलक साझा की है।

यह सीरीज़ प्रसिद्ध निर्देशक नोआ हॉले द्वारा निर्देशित और निर्मित है। एलियन: अर्थ का आधार रिडले स्कॉट की मशहूर एलियन फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा है, जिसमें स्कॉट इस बार कार्यकारी निर्माता (Executive Producer) की भूमिका में हैं।

इस शो की कहानी तब शुरू होती है जब एक रहस्यमयी अंतरिक्ष यान धरती पर क्रैश लैंड करता है। इसके बाद एक युवा महिला और एक विशेष टास्क फोर्स की टीम एक ऐसा रहस्य खोजती है, जिससे उन्हें पृथ्वी के सबसे बड़े खतरे से सामना करना पड़ता है।

जैसे-जैसे 12 अगस्त नज़दीक आ रहा है, एलियन: अर्थ पहले से ही साल की सबसे बहुप्रतीक्षित डिजिटल सीरीज़ बन चुकी है। दमदार कास्ट, बेहतरीन प्रोडक्शन और ज़बरदस्त कहानी के साथ यह शो साइंस फिक्शन की परिभाषा को नए सिरे से तय करने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X