ऑस्कर समारोह की वह शाम
"मैं निराश थी इसलिए मुझे उस शाम के विषय में कुछ भी याद नहीं है। मैं महसूस कर रही थी कि मैं तनाव से गुजर रही हूं। यह मुझे बहुत अच्छी तरह याद है।" स्पेन की अभिनेत्री पेनीलोप क्रूज ने खुलासा किया है कि उन्हें ऑस्कर समारोह की रात बिल्कुल याद नहीं है क्योंकि उस रात वह तनाव की वजह से लगभग बेहोशी जैसी अवस्था में थीं।
क्षमतावान अभिनेत्री क्रूज को फिल्म 'विकी क्रिस्टीना बार्सिलोना' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। क्रूज का कहना है कि समारोह के दौरान वह सोच रही थीं कि वह यहां क्या कर रही हैं और यह सब कैसे हुआ।
अपने शानदार सफलतम फिल्मी करियर के बावजूद 35 वर्षीय क्रूज अब भी अपनी पर्सनल समस्याओं से जूझ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
acting actress अभिनय अभिनेत्री ऑस्कर पेनीलोप क्रूज फिल्म स्पेन हॉलीवुड film hollywood oscar penelope cruz spain


Click it and Unblock the Notifications











