प्राइवेट पार्ट के कारण काट ली एक्ट्रेस की फीस, बोली- मेरी वजाइना के कारण...

Jennifer Lawrence On Pay Disparity: हॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए। जेनिफर ने कहा कि चाहे वह कितना भी बेहतरीन काम क्यों न करें, सिर्फ महिला होने के कारण उन्हें हमेशा कम पैसे ही मिलेंगे।
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी अक्सर एक्ट्रेसेज़ को मेल एक्टर्स की तुलना में कम मेहनताना दिया जाता है। लंबे समय से दुनियाभर की फीमेल एक्टर्स इस भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं। अब हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में महिलाओं को आज भी पुरुष कलाकारों के बराबर भुगतान नहीं किया जाता।
कम मेहनताना मिलने पर भड़कीं जेनिफर लॉरेंस
जेनिफर लॉरेंस ने इस साल अपने बेटे को जन्म दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये चौंकाने वाला खुलासा किया कि इससे पहले वह दो बार गर्भपात का दर्द झेल चुकी हैं। इसके बाद ही वह मां बन पाईं। मैगजीन 'वोग' को दिए इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कि चाहे वह कितनी भी मेहनत क्यों न करें, लेकिन उन्हें हमेशा पुरुषों के मुकाबले कम मेहनताना ही मिलता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक महिला हैं।जेनिफर ने कहा, "फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितना भी अच्छा काम करूं, लेकिन मुझे उस आदमी के बराबर पैसे नहीं मिलेंगे क्योंकि मेरे पास वजाइना है।"
जेनिफर लॉरेंस को दो बार झेलना पड़ा गर्भपात का दर्द
अपने पिछले गर्भपातों को लेकर जेनिफर लॉरेंस ने भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका दो बार मिसकैरिज हो चुका है। इसके बाद इस साल उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया। जेनिफर ने बताया कि पहली बार जब उनका गर्भपात हुआ, तब उनकी उम्र 20 साल के करीब थी और वह उस समय मॉन्ट्रियल में थीं। वहीं, दूसरा मिसकैरिज तब हुआ जब वह फिल्म 'डोंट लुक अप' की शूटिंग कर रही थीं।
'मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि दोबारा प्रेगनेंट हो पाई'
जेनिफर ने कहा, "मुझे आज भी याद है जब मैं प्रेगनेंट थी, तो मैंने बार-बार इस बारे में सोचा कि मेरे शरीर के साथ क्या-क्या हुआ है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं दोबारा प्रेगनेंट हो पाई, लेकिन हर पल मेरी ज़िंदगी पहले से बिल्कुल अलग थी। ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है और मेरे साथ भी हुआ। सोचिए अगर मुझे मजबूरी में गर्भपात कराना पड़ता, तो क्या गुजरती मुझ पर। शुक्र है कि मुझे उस दौर से नहीं गुजरना पड़ा।"


Click it and Unblock the Notifications














