..................... I think I look pretty hot: Charlize | मैं लगती हूं एकदम हॉट :चार्लीज - Hindi Filmibeat

मैं लगती हूं एकदम हॉट: चार्लीज

By Staff

Charlize Theron
हालीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन अपनी खूबसूरती से बेहद प्रभावित और खुश हैं। उनका मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ ही वे और ज्यादा हॉट होती जा रही हैं। पिछले दिनों मीडिया के सामने भी उन्होंने अपने भीतर आए इस आत्मविश्वास का बखान किया।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वह कहती हैं, "मुझे अपनी खूबसूरती को लेकर कोई संदेह नहीं है।" उन्होंने कहा कि अक्सर उम्र बढ़ने के साथ युवतियों में अपने फिगर को लेकर आत्मविश्वास गिरने लगता है।

चार्लीज के मुताबिक उनका अनुभव इससे उलट है और बाकी युवतियों को भी इसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आप अपना ख्याल रखें तो उम्र बढ़ने के साथ ही आप ज्यादा हॉट और सेक्सी दिखने लगती हैं। समय बीतने के साथ शरीर और आकर्षक और उत्तेजना पैदा करने वाला हो सकता है।

हाल ही में एली पत्रिका के लिए तस्वीर खिंचवाते हुए थेरान ने कहा, "मैं खुद को शीशे में देख सकती हूं। तैयार होकर मैं बिल्कुल 'हॉट' दिखती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X