Pamela Anderson: 55 की उम्र में जवानी को याद कर रेड स्विमसूट में दिखीं पामेला, ये हॉट अवतार देख फैंस बोले- उफ्

Pamela Anderson:अमेरिकन और कनाडियन एक्ट्रेस पामेला एंडरसन आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअसल, पामेला ने अपना नया स्विमसूट कलेक्शन लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस दौरान मॉडल और मीडिया पर्सनालिटी Pamela Anderson अपने बेवॉच (Baywatch) के दिनों में पॉपुलर सीजे पार्कर (C. J. Parker) के लुक को याद करती नजर आईं।
55 वर्षीय पामेला ने 30 साल बाद बहुत ही पॉपुलर किरदार सीजे पार्कर को फिर से जीवंत कर दिया है। हाल ही में पामेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि बेवॉच लुक की है।
बता दें, पामेला का ये लुक खूब पॉपुलर हुआ था और पामेला फैंस के लिए आइकन बन गईं थीं। अब पामेला ने 80-90 दशक के अपने शो में सीजे पार्कर के इस लुक को जीवंत करते हुए फ्रेंकी बिकिनिस (Frankies Bikinis) के साथ सहयोग करते हुए एक स्विमसूट कलेक्शन को लॉन्च करने की घोषणा की है जो कि 4 मई को लॉन्च किया जाएगा।
इस कलेक्शन में 22 पीस को एक साथ रिलीज किया जाएगा जिसमें वो लाल रंग का स्विमिंग कॉस्टयूम भी शामिल है जो 30 साल पहले बेवॉच के समुद्र तटों पर पामेला ने पहन कर तहलका मचा दिया था। पामेला ने अपने इस लुक को री-क्रिएट करते हुए जब इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो उनके फैंस भी यह लुक देख अचंभित रह गए।
अपने इस नए कलेक्शन की फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पामेला ने लिखा, यह समय के बारे में है - इसे आपके साथ शेयर करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं सीक्रेट को छिपाने में बहुत कमजोर हूं। समय इतना धीरे-धीरे बीत गया। लेकिन आज एक लंबे साल के बाद मैं आप सभी को बता सकती हूं मेरे सभी फेवरेट थॉट्स और ट्रेड्स के ट्रिक्स के बारे में। @frankiesbikinis के साथ स्विमवीयर सहयोग के दौरान मैंने सब कुछ मिक्स किया है। "मैंने वह सब कुछ लिया जो मुझे पसंद था और उन्हें इस कलेक्शन में डाल दिया - हाई-कट लेग, बटन के साथ वन-पीस, बॉटम्स पर लॉन्ग टाई, ब्यूटीफुल कपड़े और रंग, और बहुत कुछ।" लेकिन अब मेरा सपना सच हो गया है। इसके साथ ही पैराडाइज कोव (@francescaaiello) के साथ बेहतर और क्या हो सकता है।
स्विमवियर के अपने प्यार के बारे में बात करते हुए, पामेला ने लॉन्च के बारे में कहा, "मैं अपने जीवन के अधिकांश समय के लिए स्विमसूट में रही हूं। मैंने अपना ड्रीम कलेक्शन बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications













