हॉलीवुड कलाकार हड़ताल पर!
हॉलीवुड में कलाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संघ 'द स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड' (एसएजी) हड़ताल पर जाने की तैयारी में है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एसएजी ने घोषणा की है कि वह अपने 120,000 से अधिक सदस्यों को हड़ताल पर जाने के
संबंध में पत्र भेजेगा।
उल्लेखनीय है कि एसएजी जून से ही बिना किसी करार के काम कर रहा है। इससे पूर्व अमेरिका में पटकथा लेखकों के संगठन ने
हड़ताल की थी। यह हड़ताल लंबे समय तक चली थी, जिससे मनोरंजन उद्योग को लगभग तीन अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा
था।
हॉलीवुड कलाकारों के हड़ताल पर जाने से एक बार फिर अमेरिकी मनोरंजन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications