56 साल का करियर...62 साल उम्र..आखिर पूरा हुआ ऑस्कर का सपना
जैकी चैन आखिरकार ऑस्कर अवॉर्ड जीते और उन्होंने इसके बाद कहा कि आखिर उनकी सालों की इच्छा पूरी हुई।
जैकी चैन उन मशहुर अभिनेताओं में से हैं जिन्हें जितना प्यार अपने देश में मिला उतना ही हॉलीवुड में और हमारे देश में भी मिला। मार्शल आर्ट ट्रेंड जैकी चैन कॉमेडी एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और उनकी फिल्में पूरी दुनिया में अच्छा खासा कारोबार करती हैं। आखिरकार इतने बड़े एक्टर ने अपनी करियर का सबसे बड़ा सूखा खत्म किया और ऑस्कर जीता।
जी हां जैकी चैन ने अपने 56 साल के फिल्मी करियर में इंटरनेशनल लेवल पर इतने बड़े स्टार होने के बाद भी ऑस्कर से दूर थे लेकिन आखिरकार उनके करियर का सूखा खत्म हुआ और उन्होंने ऑस्कर जीता। जैकी चैन ने इस मौके पर कहा कि आखिरकार इतनी हड्डियां तुड़वाने के बाद उन्हें ये अवार्ड मिल गया।

चैन ने पुरस्कार को एक 'सपना' बताते हुए, इसे स्वीकार किया और बचपन में अपने पिता के साथ ऑस्कर देखने की यादें भी यहां साझा की। उन्होंने कहा, ''मेरे पिता हमेशा कहते थे, 'बेटा, तुमने दुनियाभर में कई फिल्म पुरस्कार जीते हैं, लेकिन तुम्हें ये पुरस्कार कब मिलेगा?
तब मैं बस अपने पिता की ओर देखता था, और हंसते हुए कहता था, डैड, मैं बस कॉमेडी एक्शन फिल्में बनाता हूं।'' जैकी चैन ने ये भी कहा कि 23 साल पहले सिल्वेस्टर स्टेलोन का ऑस्कर देखने की अपनी यादों को भी यहां दोहराया।चैन ने मजाक में कहा, ''मैंने उसे छुआ, उसे चूमा, मुझे विश्वास है कि अभी भी मेरी उंगलियों के निशान उस पर होंगे..और तब मैंने खुद से कहा 'मैं भी वास्तव में यह (ऑस्कर) चाहता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications