प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं डेनिस होपर
फिल्म 'ईजी राइडर' से मशहूर अभिनेता और निर्देशक डेनिस होपर को फ्लू जैसे लक्षण दिखने के पर अस्पताल में दाखिल किए जाने के कुछ सप्ताह बाद ही पता चला है कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक होपर के प्रबंधक सैम मेड्यू ने पुष्टि की है कि अभिनेता प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्होंने इस बीमारी के चलते अपनी आने वाली सभी फिल्मों की प्रतिबद्धताएं रद्द कर दी हैं। मेड्यू का कहना है, "हम आशा कर रहे हैं कि सब अच्छा होगा।"
73 वर्षीय अभिनेता को इस साल सितम्बर के आखिर में न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उस समय उनके प्रवक्ता ने अभिनेता के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की अफवाहों को दरकिनार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











