'मैं हूं जैक्सन की बेटी का पिता'
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के अभिन्न मित्र कहे जाने वाले अभिनेता मार्क लेस्टर ने स्वीकार किया है कि जैक्सन की 11 साल की पेरिस दरअसल उनकी बेटी हैं।
51 साल के लेस्टर ने वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने ही जैक्सन को बच्चा हासिल करने के लिए अपना वीर्य दिया था।
मशहूर फिल्म 'ओलीवर' में काम कर चुके लेस्टर ने कहा कि जैक्सन की बेटी के पिता का पता लगाने के लिए 'पितृत्व परीक्षण' किया जाना चाहिए।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने लेस्टर के हवाले से लिखा है, "वर्ष 1996 में जैक्सन ने मुझसे मेरा वीर्य मांगा था। वह चाहते थे कि मेरे वीर्य की मदद से वह पिता बनें। मैंने उन्हें तोहफे के तौर पर अपना वीर्य दिया था। इसके लिए किसी प्रकार की लेन-देन नहीं हुई थी।"
पेरिस जैक्सन माइकल जैक्सन मार्क लेस्टर हालीवुड british hollywood mark lester michael jackson paris jackson


Click it and Unblock the Notifications