रसेल ब्रांड-केटी पेरी पर वन्यजीव कानून के उल्लंघन के आरोप
पेरी और रसेल पर वकील अक्षय शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। उनके मुताबिक विवाह समारोह के बाद 24 अक्टूबर को पेरी, ब्रांड और उनके 4 साथी एक सफारी में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर पहुंचकर ड्रिंक किया, स्मोक किया और वे सभी अपने साथ हथियार भी ले गए थे। शर्मा का आरोप है कि उन लोगों ने वन्यजीवों कानून का उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा, "पेरी, ब्रांड, उनके मेहमानों व होटल प्रशासन द्वारा वन्यजीव कानूनों के उल्लंघन के बावजूद जिला प्रशासन और वन विभाग ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।" शिकायत में कहा गया है कि उन लोगों ने उद्यान से लगे रिसॉर्ट में 23 व 24 अक्टूबर को बेहद तेज आवाज में संगीत बजाया। सवाई माधौपुर जिले की अदालत के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 30 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करेंगे।
मालूम हो कि अमेरिका की पॉप गायिका कैटी पेरी और ब्रिटेन के कॉमेडियन रसेल ब्रांड ने 23 अक्टूबर को रणथम्भौर के नजदीक स्थित रिसॉर्ट अमन-ए-खास में विवाह किया था। सोमवार को वे हनीमून के लिए माले निकल गए।


Click it and Unblock the Notifications












