व्यवसाई ने कैली से कहा, एक रात साथ बिता लो 7 करोड़ दूंगा
अभिनेत्री कैली ब्रुक का शुमार हॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से है जिनकी खूबसूरती का लोहा हर कोई मानता है। इन्हें उन अभिनेत्रियों में गिना जाता है, जो बला की खूबसूरत हैं। इन्हें अब तक बहुत सारे फैन्स मिले होंगे बहुतों ने इनकी खूबसूरती की तारीफ भी की होगी बहुतों ने इनसे विवाह भी करना चाहा होगा। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है की किसी ने कैली को अपने साथ हमबिस्तर करने के लिए 10 लाख यूरो यानी लगभग 7 करोड़ रूपये की पेशकश कर डाली।

आपको बता दें की मामला है 65 वें कांस समारोह का जहां इनको एक अरबपति व्यवसाई ने अपन साथ एक रात सोने के लिए इतना बड़ा ऑफ़र दे डाला। अगर कांस में मौजूद सूत्रों की माने तो वहां का व्यवसाई निमरोड़ फ्रेडरिक कैमर कैली का बहुत बड़ा फैन है और जब कैली वहां अपना फोटो शूट करा रहीं थी तो उसी समय कैमर ने उनसे बात शुरू की और इसी दौरान उसने अपनी जेब से चेक बुक निकाली और कैली से एक रात हम बिस्तर होने की फरमाइश करी।
पहले तो कैली को ये आयोजकों की तरफ से किया गया कोई मजाक लगा लेकिन हद तो तब हो गयी जब उस व्यक्ति ने कैली को पकडऩे की कोशिश की, तब लगा मामला सीरियस है। कैमर को बॉडीगार्ड ने शूटिंग प्लेस से दूर किया लेकिन कैली ने इस बात को ज्यादा तूल नहीं दिया और शाम को एक पार्टी में शिरकत की।


Click it and Unblock the Notifications











