माइकल जैक्सन को लोगों ने किया नम आंखो से याद

michael-jackson
आज यानी 25 जून को किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की पहली बरसी है। इस मौके पर वन लॉन कब्रिस्तान जहां जैक्सन को दफनाया गया था उसे उनके प्रशंसको और परिजनों के लिए खोल दिया गया है। पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन की पहली बरसी के अवसर पर शुक्रवार को कैलीफोर्निया के ग्लेनडेल स्थित फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में उनकी समाधि को सूरजमुखी के 600 फूलों से सजाया गया है। वेबसाइट 'सनफ्लॉवर गाई डॉट कॉम' के मुताबिक प्रत्येक सूरजमुखी के साथ व्यक्तिगत संदेश संबद्ध हैं। समाधि पर सूरजमुखी के 100 गुलदस्ते और 4,000 गुलाब भी सजाए गए हैं।

देखें : सीरियस हुए मनोज बाजपेयी

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक सूरजमुखी जैक्सन के पसंदीदा फूल थे। उनकी समाधि के आस-पास 100 गज के क्षेत्र में ये फूल सजाए गए हैं। 'सनफ्लॉवर गाई डॉट कॉम' के जैसन लेविन मानते हैं कि इस समय जैक्सन की समाधि पर जितने फूल हैं वहां इससे कहीं ज्यादा फूल, गुलदस्ते, मोमबत्तियां और उपहार होने चाहिए।

देखें : इमरान-प्राची ने दिया हॉट सीन

लंदन में जैक्सन की याद में एक रोमांचक लाइव शो को आयोजित किया जा रहा है। जैक्सन के घर गैरी इंडियाना में शाम को एक स्मारक का अनावरण किया जाएगा। वहीं तुसाद म्यूज़ियम में उनकी मोम की प्रतिमा के साथ अपने तरीके से जैक्सन का सम्मान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X