सेंट को याद रखना है कि वह दौलतमंद हैं

वैबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, हिप-हॉप स्टार 50 सेंट संगीत, सिनेमा और कई अन्य कारोबारों से जुड़े हैं। उनका मानना है कि वह इतनी सारी रकम अपने साथ इसलिए लेकर चलते हैं ताकि उन्हें याद रहे कि वह दौलतमंद हैं।
उन्होंने बताया, "मैं हमेशा 25,000 डॉलर नकद लेकर चलता हूं। मान लीजिए कभी कुछ जरूरत पड़ जाए। हो सकता है कि मुझे कभी कुछ खरीदना हो, मेरे पास धन होना चाहिए, इससे मुझे लगता है कि मेरे पास दौलत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications