बिखरी जिंदगी संभालना चाहती हैं लिंडसे लोहान

पत्रिका 'द संडे टाइम्स' के अनुसार लोहान ने कहा, "मुझे थोड़ा वक्त चाहिए ताकि मैं अपनी जिंदगी को सुधार सकूं। मुझे यह एहसास है कि मैं क्या कर रही हूं। मैं यह सब करती हूं क्योंकि मुझे इससे खुशी मिलती है।"
लोहान अपनी तुलना एलिजाबेथ टेलर की टेली फिल्म 'लिज एंड डिक' से करती हैं जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "फिल्म का एक संवाद है, 'मैं जिंदगी से ऊब चुकी हूं। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मुझे क्या करना चाहिए जब मैं कुछ काम नहीं कर रही थी' और अब मैं वहीं पता कर रही हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











